Home Palwal पलवल में कराटे ट्रायल्स: खेल महाकुंभ-2025 के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

पलवल में कराटे ट्रायल्स: खेल महाकुंभ-2025 के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

211
0

Palwal, 15 September –पलवल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने पहली बार कराटे को खेल महाकुंभ-2025 में शामिल किया है। इसी के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तर पर लड़के और लड़कियों के कराटे ट्रायल्स आयोजित किए गए।

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि राज्य स्तर के खेल महाकुंभ में कराटे को शामिल करना खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने जानकारी दी कि लड़कों की प्रतियोगिता में कुमटे व्यक्तिगत 60, 67, 75, 84 और +84 किलोग्राम व टीम कुमटे (5+3) शामिल किए गए हैं। वहीं लड़कियों के लिए 50, 55, 61, 68 और +68 किलोग्राम कुमटे व्यक्तिगत व टीम कुमटे (3+2) श्रेणियां रखी गई हैं।उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पलवल से करीब 19 लड़के और 16 लड़कियां हिस्सा लेंगी।कराटे कोच इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कराटे को खेल महाकुंभ में शामिल करना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इस फैसले पर खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।खिलाड़ी रेखा शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्हें स्टेट खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भी सरकार और खेल मंत्री का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here