Home Accident तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कार को मारी टक्कर, 24 साल के...

तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कार को मारी टक्कर, 24 साल के युवक की मौ.त

163
0
25 अक्टूबर, यमुनानगर—यमुनानगर जिले के प्रताप नगर थाने के अंतर्गत एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें हिमाचल के रहने वाले गौरव नाम के एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
अपने दोस्त फौजी को यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर आया था छोड़ने
यमुनानगर जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईवे नंबर 903 पर अराइयांवाला गांव के पास तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर ट्राली और कार के परखचे उड़ गए। हिमाचल के पोंटा साहिब के रहने वाले गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त को भी चोटे आई है। बताया जा रहा है कि गौरव अपने दोस्त फौजी को यमुनानगर के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था जैसे ही वह उसे छोड़कर घर की तरफ लौट रहा था तो यह दर्द.नाक हादसा हुआ है। मृ.तक के परिजन अरबाज ने बताया कि गौरव की उम्र 24 साल थी वह अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार वाले यमुनानगर के सिविल अस्पताल में पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रतापनगर थाना के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि मृतक गौरव हिमाचल का रहने वाला है जैसे ही हमने हादसे की सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और शव को लेकर हॉस्पिटल लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here