Home Haryana पलवल में समाधान शिविर में सुनी गई लोगों की समस्याए..15 शिकायतों का...

पलवल में समाधान शिविर में सुनी गई लोगों की समस्याए..15 शिकायतों का मौके पर हुआ निवारण

126
0
पलवल, 14 फरवरी – होडल सचिवालय के सभागार में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर का शुभारंभ जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया।इस दौरान 15 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया.
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी ये जानकारी 
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समाधान  शिविर में 17 शिकायतें सामने आई। जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। वहीं 2 शिकायतों के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जन सुनवाई का सशक्त प्लेटफार्म है। जिला प्रशासन की ओर से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि उनकी किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वे बिना संकोच व झिझक के जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखें, जिला प्रशासन की ओर से समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here