Home Crime कैथल का बेटा कश्मीर में शहीद, आज राजकीय सम्मान से होगा अंतिम...

कैथल का बेटा कश्मीर में शहीद, आज राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

134
0

कैथल | जिले के गांव रोहड़ा का जवान कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। शहीद की पहचान लांस नायक नरेंद्र सिंधु (28) के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सेना के एक कर्नल ने परिजनों को फोन पर शहादत की सूचना दी, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव लाया जाएगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम को ही नरेंद्र ने अपने माता-पिता से फोन पर बातचीत की थी। मां रोशनी देवी ने जब पूछा कि घर कब आओगे, तो उन्होंने कहा था—“दीवाली पर छुट्टी मिले तो साथ त्योहार मनाएंगे।” लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सात साल से कर रहे थे देश की सेवा

नरेंद्र पिछले सात वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे। उनकी ड्यूटी बीते दो साल से कश्मीर में चल रही थी। करीब दो महीने पहले ही वह छुट्टी पर गांव आए थे। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि मानते थे। उनकी शहादत पर पूरा गांव और परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here