Home Crime करनाल में होटल-कैफे पर बड़ी रेड, कई युवक-युवतियां काबू

करनाल में होटल-कैफे पर बड़ी रेड, कई युवक-युवतियां काबू

397
0

करनाल |  शहर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और बाल संरक्षण समिति (CWC) पंचकूला की संयुक्त टीम ने सोमवार देर शाम मुगल कनाल इलाके के कई होटल, कैफे और स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके से कई युवक-युवतियां पकड़े गए।

कैबिन में चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां

जांच के दौरान पुलिस ने सभी जगहों के लाइसेंस और एंट्री रजिस्टर की बारीकी से पड़ताल की। अधिकारियों के मुताबिक, इन कैफों में छोटे-छोटे कैबिन बनाए गए थे, जहां स्कूल-कॉलेज के छात्र तक पहुंचने लगे थे। प्रति घंटे 200 रुपये लेकर कॉफी परोसने की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही थीं।

नाबालिगों की जांच, चेतावनी जारी

सीडब्ल्यूसी चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि छापेमारी का मकसद यह देखना था कि कहीं नाबालिग लड़कियां तो शामिल नहीं हैं। हालांकि मौके से कोई नाबालिग नहीं मिला, लेकिन कई बालिग युवक-युवतियां पकड़े गए। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में एक नाबालिग लड़की गर्भवती मिली थी और उसी मामले में दर्ज बयानों के बाद यह कार्रवाई तेज की गई है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

थाना प्रभारी रामलाल ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर के और भी होटल, कैफे व स्पा सेंटरों की चेकिंग होगी। नियम तोड़ने पर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही ऐसे कारोबारियों को इमारत किराये पर देने वाले मकान मालिकों पर भी कार्रवाई होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here