कैथल : बलिन्द्र कुमार ( TSN)-कैथल के नागरिक अस्पताल में सुबह-सुबह सीएम फ्लाइंग ने रेड की। अस्पताल के एंबुलेंस कार्यालय में टीम रिकार्ड को खंगाल रही है। किस तारीख को कहां पर कितनी एंबुलेंस गई, इसकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कैथल नागरिक अस्पताल सीएम फ्लाइंग सीधे एंबुलेंस आफिस में गई और सारा रिकार्ड तलब किया। सबसे पहले टीम ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसके बाद स्टाफ की जानकारी ली और फील्ड में एंबुलेंस कहां गई हैं, इसके बारे में पता किया गया। जिले में कुल कितनी एंबुलेंस हैं, कितनी एंबुलेंस खराब हैं और कितनी ठीक हैं, इसकी जानकारी टीम जुटा रही है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में एंबुंलेंस के लिए कितनी कॉल आई और उसके बाद कहां-कहां एंबुलेंस भेजी गई, इसका सारा रिकार्ड टीम द्वारा जांचा जा रहा है।







