हरियाणा | हरियाणा में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, जींद, कैथल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बूंदाबांदी रह सकती है।
बीते मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। इससे रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। विशेषकर वैष्णो देवी यात्रा रूट पर भूस्खलन से बड़ी तबाही हुई, जिसमें करीब 31 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। मौसम विभाग ने वहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है।







