Home Crime भिवानी टीचर मनीषा की मौत: CBI जांच में बड़ा अपडेट

भिवानी टीचर मनीषा की मौत: CBI जांच में बड़ा अपडेट

151
0

भिवानी  | भिवानी की महिला टीचर मनीषा की मौत के मामले में सीबीआई की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम पिछले दो दिनों से पुलिस की रिपोर्ट, सबूत और दस्तावेजों का गहराई से अध्ययन कर रही है।

जहां मनीषा का शव मिला था, वहां बरसाती पानी जमा होने की बात सामने आई थी। इसी वजह से सीबीआई उस स्थान और आसपास के फोटो का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। टीम मनीषा के शव की तस्वीरों और तीनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी तुलना कर रही है। साथ ही मौके से बरामद वस्तुओं और मनीषा के कपड़ों की जांच की जा रही है।

मौजूदा जांच रिपोर्टों के अलावा सीबीआई अधिकारियों ने पुलिस के जांच अधिकारी और सीआईए टीम से केस से जुड़ी अहम जानकारियां ली हैं। इस दौरान करीब छह घंटे से अधिक लंबी बैठक चली।

खबर है कि सीबीआई अब कथित सुसाइड नोट और मामले से जुड़े अन्य कागजी दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अध्ययन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम ढाणी लक्ष्मण जाकर मनीषा के परिजनों से सीधा संवाद करेगी। इसके बाद जांच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here