Home Haryana हरियाणा में अगले पांच दिन तक बरसेगा पानी, कई जिलों के लिए...

हरियाणा में अगले पांच दिन तक बरसेगा पानी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

187
0

हरियाणा  |  हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 5, 8, 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 6 और 7 सितंबर को किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम बदलता रहेगा और कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

आज कहां-कहां बरसेंगे बादल

5 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आंधी, बिजली और भारी वर्षा की संभावना है।
इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

6 सितंबर का पूर्वानुमान

कल यानी 6 सितंबर को किसी जिले के लिए चेतावनी नहीं है। हालांकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल सहित अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

7 सितंबर का पूर्वानुमान

7 सितंबर को भी कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

8 सितंबर का पूर्वानुमान

इस दिन अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में आंधी, बिजली और भारी बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, फरीदाबाद, पलवल और रोहतक जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here