Home Haryana कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ो...

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोग भाजपा में हुए शामिल

174
0
यमुनानगर 31 अगस्त : विधानसभा चुनावों से पहले जगाधरी विधानसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों को करारा झटका लगा है।कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में जगाधरी में बंपर ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी जहां कृषि मंत्री के नेतृत्व में गांव नागल पट्टी में मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया ।वही गांव सलेमपुर खादर में बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न दलों को अलविदा कहते हुए भाजपाई हो गए।
इस मौके कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस अपने कार्यकाल में जगाधरी में करवाए विकास कार्यों के बारे में बताए।उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास आज बताने को कुछ नही है। क्योंकि उन्होंने कुछ करवाया ही नही।उन्होंने कहा की जब भी मीडिया द्वारा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से  कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल में यमुनानगर में हुए विकास कार्यों के बारे पूछा जाता है तो उनके पास सिवाए थर्मल प्लांट के बताने को कुछ नही है।क्योंकि उस समय विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा हर जगह बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं बड़े-बड़े विकास परियोजनाओं के बारे में बता रहे हैं अगर उनका इतना ही अच्छा विजन था तो उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ किया क्यों नहीं।
पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान का कहना ये
 मीडिया द्वारा जब सवाल पूछा गया की कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान का कहना है की जगाधरी में अब विकास कार्य कांग्रेस के समय के है भाजपा ने केवल फीता काटने का काम किया।इस सवाल पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने तथ्यों के साथ बताया की भाजपा राज में हजारों करोड़ से जगाधरी में विकास कार्य हुए है।जिसके जगाधरी की तस्वीर बदली है।लेकिन पूर्व डिप्टी स्पीकर बताए की कांग्रेस राज में क्या हुआ है।वो एक भी काम नहीं बता सकते।लेकिन हम अनेकों काम गिनवा सकते है क्योंकि भाजपा सरकार ने काम किया है।जनता सब जानती है और इसी विकास के नाम पर जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस निष्पक्षता के साथ काम कर रही है उसी का परिणाम है कि आज सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के भाइयों और गांव सलेमपुर खादर में बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीण भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वही लगातार भाजपा में हो रही जॉइनिंग में विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here