Home Haryana पलवल के गाँव कलुआका का दूल्हा अमित नरवार फ़्रांस से लाया...

पलवल के गाँव कलुआका का दूल्हा अमित नरवार फ़्रांस से लाया विदेशी बहु

211
0
पलवल, 15 दिसंबर –पलवल के गाँव कलुआका निवासी अमित नरवार फ़्रांस से विदेशी बहु लाकर इन दिनों चर्चा में है. अमित और सीसेल मैरिली की 12 दिसंबर को 2024 को पलवल के विष्णु गार्डन में हिन्दू रीती रिवाज से हुई. विदेशी बहु के देखने के लिए गाँव की महिलाएं उनके घर पहुँच रही हैं.अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ विदेशी बहु ने हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाकर सबका मन मोह लिए देखिये हमारी ये रिपोर्ट.
30 वर्षीय अमित नरवार ने बताई अपनी कहानी 
पलवल के कलवाका के रहने वाले 30 वर्षीय अमित नरवार की दोस्ती फ़्रांस की रहने वाली सीसेल मैरिली से उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई कोरोना काल से पहले सन 2019 में ऋषिकेश में अमित योगाटीचर की जॉब करता था और सीसेल मैरिली ऋषिकेश में योगा सीखने के लिए 2 महीने का कोर्स करने के लिए आई थी फिर दोनों के बीच प्यार भी हो गया और सीसेल मारिली अपने कोर्स के बाद वापिस फ्रांस चली गई कुछ दिनों तक दोनों के बीच विडिओ कॉल पर बात होती रही अमित के परिवार वाले उसकी शादी किसी और लड़की से करना चाह रहे थे तो अमित ने अपने प्यार की कहानी अपने परिवार वालों को बता दी लेकिन शादी के लिए सहमति नहीं बन पाने के बाद नवंबर 2021 को अपना घर और नौकरी छोड़कर फ़्रांस चला गया और सीसेल आर्ट में मास्टर्स थी तो उनकी फ़्रांस में गवरर्मेंट जॉब लग गई.दोनों साथ लिव इन रिलेसन में रहने लगे.अमित नरवार नें बताया की वह योगा टीचर है.2019 में वह सीसेल योगा क्लास लेने के लिए ऋषिकेश आई तो पहली ही नजर में उन्हें  प्यार हों गया. योगा क्लास खत्म होते ही वही  अपने देश फ़्रांस लौट गई थी.कोरोना की वजह से वो एक दूसरे से मिल नहीं सकते थे. फोन व विडिओ कॉल के जरिए घंटो-घंटो विडिओ कॉल पर बातें करते थे उसके बाद वो 2022 से 2024 तक फ्रांस में  साथ रहे सीसेल की पिता की कैंसर से मौत हो चुकी थी परिवार में उनका भाई और माँ हैँ फिर उन्होने शादी करने का फैसला लिया और अपने माता- पिता से शादी की बात की तो उनका परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया फिर उन्होंने भारत आकर अपने परिवार के साथ 12 दिसम्बर 2024 को सीसेल मैरिली शादी कर ली.पूरा परिवार और गाँव के लोग इस शादी से खुश हैँ और सीसेल की सरकारी नौकरी होने की वजह से वो फ़्रांस में ही रहना चाहते हैँ और यहाँ परिवार के पास भी आते रहेंगे.
भारत के ऋषिकेश में योगा सीखने के लिए आई थी सीसेल मैरिली 
 वहीं अमित की पत्नी सीसेल मैरिली ने बताया की 2019 में वह भारत के ऋषिकेश में योगा सीखने के लिए तभी पहली ही नजर में अमित से उन्हें प्यार हो गया वो शादी करने के लिए भारत आई है. यहाँ उन्हें खूब प्यार मिला.परिवार के सभी लोग उनकी शादी से खुश है, वो फ़्रांस में ही रहना चाहते है. ससुराल वालों को भी इससे कोई दिक्क़त नहीं है. उन्होंने बताया की वो हरियाणवी गानों पर डांस करती है और उन्हें गाना गाने का भी शौक है
अमित के परिवार वाले शादी से खुश 
वहीं अमित नरवार के माता पिता ने भी बताया की उन्होंने अमित की शादी  के लिए पहले कोई और लड़की देखी थी लेकिन बेटे के प्यार और खुशियों के आगे उन्होंने अपना फैसला बदल लिया.उन्होंने शादी में अपने पुत्र और पुत्र वधू को आशीर्वाद दिया है वो जहाँ चाहे वहाँ रह सकते है. विदेश में रहने से भी उन्हें कोई परहेज नहीं है.इस शादी को लेकर गाँव में खुशी का माहौल है हर कोई इस शादी की चर्चा कर रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here