Home Crime सिंगर फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रचने वाले पांच बदमाश पकड़े गए

सिंगर फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रचने वाले पांच बदमाश पकड़े गए

176
0

हरियाणा |  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। देर रात गुड़गांव में एसटीएफ और पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग के दौरान चार बदमाश घायल हुए हैं और उन्हें सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया गैंग के शार्प शूटर हैं, जो बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि ये वही बदमाश हैं, जो सिंगर के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या में शामिल रहे थे।

एसटीएफ और पुलिस क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव वजीरपुर के पास मौजूद हैं। नाकाबंदी के दौरान इनोवा कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को पैर में गोली लगी, जबकि एक को सीधे पकड़ लिया गया। दोनों तरफ से कुल 19 राउंड फायरिंग हुई।

गिरफ्तार और घायल बदमाशों की पहचान इस प्रकार है: झज्जर निवासी विनोद पहलवान, सोनीपत निवासी राजा उर्फ पदम, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु। चारों घायल आरोपियों का इलाज जारी है, वहीं पुलिस ने गौतम उर्फ गोगी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here