Home Haryana CM नायब सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र को बताया हर वर्ग...

CM नायब सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र को बताया हर वर्ग के हित में.. किया कार्यालय का उद्घाटन

108
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-विधानसभा उप चुनाव को लेकर  भाजपा ने  करनाल में कार्यलय का उद्घाटन किया.करनाल पहुंचे सीएम नायब सैनी ने अपनी पत्नी सुमन सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ मिलकर  रविवार को हवन भी किया । जिसके बाद  इस कार्यालय की शुरुआत की गई है। यहां बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।बता दें कि  यहीं से चुनावों को लेकर रणनीति तैयार होगी।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि  करनाल विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा कि 10 साल में कई विकास के काम हुए हैं, नरेंद्र मोदी की सरकार ने रोड का जाल बिछा दिया है, स्वास्थ्य, रेलवे , जल की सुविधा , मकान बनाने की योजना सरकार लेकर आई है। विकास को एक नई दिशा दी है, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित ना होने पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस इस वक्त मीटिंग में लगी हुई है, सुबह शाम बैठक हो रही है, सुबह किसी को तैयार करते हैं, शाम को वो मना कर देता है.नायब सैनी ने कहा कि  2019 में कांग्रेस हार गई थी, कहीं इस बार भी ना हार जाएं इसलिए मंथन कर रही है। वहीं बीजेपी के संकल्प पत्र पर सीएम सैनी ने कहा कि 2019 का जो संकल्प पत्र था , वो पत्र भी जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम  नरेंद्र मोदी  ने जो कहा है वो भी पूरा किया है और जो नहीं कहा है वो भी जनता तक पहुंचाया है । उन्होंने भाजपा के   संकल्प पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि  ये महिला, युवा, हर वर्ग , गरीब व्यक्ति को मजबूत करने वाला संकल्प पत्र है। देश के विकास के लिए एक नई ऊर्जा , नई गति विकास की देने का काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here