Home Haryana नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की चेतावनी…मांगे नहीं मानी तो करेंगे सफाई व्यवस्था...

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की चेतावनी…मांगे नहीं मानी तो करेंगे सफाई व्यवस्था ठप्प

113
0
भिवानी : चन्द्रिका ( TSN)- लम्बित मांगों को लेकर आज नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया ।कर्मचारियों का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि रोष स्वरूप सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शहर में प्रदर्शन करते हुए, लघुसचिवालय भिवानी पहुंचकर उपायुक्त की मार्फ़त  निकाय मंत्री को ज्ञापन पत्र दिया।
सरकार को भुगतना पड़ेगा अनदेखी का खामियाजा
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों का  कहना था कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे. यानी  सफाई व्यवस्था को ठप्प कर देंगे,जिसका खामियाजा सरकार को खुद भुगतना पड़ेगा।इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उन्हें समान काम, समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का, चार बार हाजिरी व्यवस्था को रद्द किया जाए,ठेका प्रथा बन्द हो ,कर्मचारियों के केस बहाल किए जाएं इस तरह की मांगें हैं जिनको लेकर कर्मचारी काफी लंबे समय से संघर्षरत हैं।उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करें नहीं तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here