Home Ambala त्योहारों के मौसम को देखते हुए अंबाला पुलिस ने भी बढ़ाई जिला...

त्योहारों के मौसम को देखते हुए अंबाला पुलिस ने भी बढ़ाई जिला में पुलिस सुरक्षा

140
0
अम्बाला, 28 अक्टूबर — दीपावली त्यौहार आने वाला है और ये त्योहार हर वर्ग के लोग मनाते है जिसके लिए सभी बाजार से खरीदारी भी खूब जमकर करते है और बाज़ारो में भीड़ भी बहुत बढ़ जाती है ऐसे में पुलिस विभाग की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है इसके लिए पुलिस ने जगह जगह पुलिस नाके लगा दिए है बाज़ारो में भी हर जगह पुलिस कर्मी खड़े है यही नहीं एसपी अंबाला के अनुसार सभी पुलिस थानो में एक्स्ट्रा पुलिस फ़ोर्स भेज दी है !
लगभग 25 जगहों पर नकाबन्दी की गई 
एसपी अंबाला सुरेन्द्र भोरिया ने बताया की जैसे सभी जानते है त्योहारों का सीजन चल रहा है और 31 अक्टूबर को दीपावली है इसके लिए सबसे पहले सभी लोगो को दीपावली की शुभकामनायें देते है और साठ ही सभी को आश्वस्त करते है की पुलिस की तरफ से सभी पुख्ता इंतज़ाम किये गए है ! उन्होंने कहा की बाज़ारो में भीड़भाड़ भी बढ़ गई है इसके लिए सभी पुलिस थानो में एक्स्ट्रा फ़ोर्स भेज दी है साथ ही 25 पुलिस नाके लगाए है इसके अलावा PCR व RIDERS को भी तैयार रखा गया है ! उन्होंने मिडिया के जरिये लोगो से ये अपील की है कि यदि कोई भी किसी संदिग्ध व्यक्ति को या संदिग्ध वस्तु देखता है तो वे तुरंत ही इसकी सुचना 112 पर दे ! उन्होंने कहा कि जो भी प्रशासन पटाखे बेचने की जगह सुनिश्चित करेगा लोग केवल वही से पटाखों की खरीदारी करें ! उन्होंने कहा कि यदि कोई तय जगह से अलग पटाखे बेच रहा है तो इसकी सुचना भी 112 पर दे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here