Home Crime करनाल में सनसनी: शक के चलते भाई ने बहन की गला दबाकर...

करनाल में सनसनी: शक के चलते भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या

160
0

करनाल | करनाल जिले के इंद्री थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतका उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली थी और उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके सगे भाई ने ही की थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करनाल लाकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी भाई रिहान और उसके मुसेरे भाई फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि उमरपुर रोड पर एक लड़की का शव पड़ा है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की। मृतका की जेब से मिले एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबरों से उसकी पहचान हुई। वह करीब 20 साल की थी और शामली की रहने वाली थी।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी उसे कैराना क्षेत्र से अपने साथ लेकर आए थे। रास्ते में आरोपी भाई ने बहन का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को करनाल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कैंटर वाहन भी बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि भाई को किसी बात पर बहन पर शक था, इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here