Home Haryana हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: यमुनानगर-अंबाला में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: यमुनानगर-अंबाला में भारी बारिश का अलर्ट

204
0

हरियाणा  |   हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को यमुनानगर और अंबाला में भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22, 24, 25 और 26 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 23 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि कल से पूरे प्रदेश में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और 26 अगस्त तक लगातार बारिश होती रहेगी।

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

गुरुवार को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में भी छिटपुट वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है।

कल इन जिलों में भारी बारिश का अंदेशा

शुक्रवार को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश के साथ आंधी की भी संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here