हरियाणा (एकता): कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ आखिरकार फैंस के दिलों में छा गई है। धीरे-धीरे फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं। खास बात यह है कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपने चौथे दिन पर ओपनिंड डे से छप्पर फाड़कर कमाई की। मीडिया सूत्रों के अनुसार फिल्म करीब 60 करोड़ के बजट में बनी हुई है। हालांकि अब तक कुल 38.35 करोड़ की कमाई हो चुकी है। इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है।

बता दें कि लोग कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म ने 4 दिनों में यानि रविवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई की। गौरतलब है कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ बकरीद के मौके पर रिलीज हुई थी। जो कि अपना अब तक रंग दिखा रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेकिन अब फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर बात करें ‘आदिपुरुष’ की तो उसने ‘सत्यप्रेम की कथा’ को पीछे छोड़ दिया है।
खास बात है कि अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि अब कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही। जिसके चलते इस फिल्म को अब कमाई करने का काफी समय मिल गया है। सिनेमाघरों में फुल बुकिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि 7 जुलाई के बाद से ही कई फिल्में रिलीज होगी। हालांकि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी इसी महीने 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। जब तक यह फिल्म रिलीज नहीं होती तब तक वह कमाई कर सकती हैं। अगर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हो गई तो ‘सत्यप्रेम की कथा’ को मौका नहीं मिलेगा। इस वीकेंड में फिल्म ’72 हूरें भी 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसके अलावा ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पार्ट 7 भी इसी महीने 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।








