गुरुग्राम (अंकुर कपूर): साइबर सिटी गुरुग्राम में उस समय दुकानदारों के पैर फूल गए, जब एनसीईआरटी की नकली किताबें बेचने वाली दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान एनसीईआरटी और पुलिस भी साथ रही। बताया जा रहा है कि जैसे ही सीएम फ्लाइंग की टीम गुरुग्राम के बाजार में पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। दूसरी ओर दुकानों के पसीने छूटने लगे। एनसीईआरटी ने नकली किताबों को जब्त किया।
पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बाजार में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें बेची जा रही हैं। इस पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने मेहनत की और पता लगाने के बाद रेड की। एनसीईआरटी का कहना है कि ऐसे लोग बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं साथ ही सरकार को भी राजस्व का चूना लगाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।







