हरियाणा | हरियाणा की मशहूर देसी क्वीन सपना चौधरी के गानों का जलवा तो हर कोई जानता है, लेकिन अब हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और जोड़ी ने तहलका मचा रखा है। एक्ट्रेस प्रांजल दहिया और सिंगर रेणुका पंवार की जोड़ी ने हाल के वर्षों में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
दोनों की जोड़ी खासकर सुपरहिट गाने “52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी” में साथ नजर आई थी, जिसने हरियाणवी संगीत जगत में नई ऊंचाइयां छू लीं। यह गाना आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
रेणुका पंवार की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि वह आज हरियाणवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली गायिका बन चुकी हैं। वहीं प्रांजल दहिया के डांस और अभिनय को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि सपना चौधरी के बाद अब इस जोड़ी का नाम हरियाणवी गानों की शान बन गया है।







