Home Haryana यमुनानगर के जोड़िया नाके के समीप प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी...

यमुनानगर के जोड़िया नाके के समीप प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आ.ग… कड़ी मशकत के बाद पाया काबु

177
0
11 दिसंबर, यमुनानगर –यमुनानगर के जोड़िया नाके के समीप आज तडके एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आ.ग लग गई. फैक्ट्री में लगी आ.ग ने पूरी फैक्ट्री को जलाकर राख कर दिया.आ.ग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटे दूर से ही देखी जा रही थी. हालांकि आ.ग सुबह 3बजे लगी थी और 10 बजे तक भी आ.ग पर काबू नहीं पाया जा सका. फायर ब्रिगेड ने इस आग पर काबू पाने के लिए 100 से अधिक गाड़ियों को इस्तेमाल में लाया गया। वहीं दूसरी तरफ आग लगने से सडक पर भी गाडियो का भारी भरकम जाम लग रहा इस आग लगने से फैक्ट्री का दस करोड रुपए का नुकसान का आकलन है.
यमुनानगर के जोड़ियां नाके के समीप शिवम प्लाई बोर्ड में तड़के करीब 3 बजे आग लग गई. आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट मेॆ ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी कर्मचारी  मौके पर पहुंचे और आ.ग पर काबू पाना शुरू कर दिया, लेकिन आग  इतनी भयंकर थी कि इस  पर काबू पाना इतना आसान नहीं था.फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आ.ग पर काबू पाने के लिए 100 के करीब गाड़ियों को इस्तेमाल में लाया लेकिन तब भी आ.ग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया. हालांकि अधिकारियों और कर्मचारियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग  प्लाई बोर्ड और पत्ते में लगी होने के कारण आग पर काबू पाना इतना आसान नहीं था.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी भर भर कर ला रही थी जिसके चलते फैक्ट्री के बाहर सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा जाम भी लग गया और इस जाम के चलते भी कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.शिवम प्लाई बोर्ड में सुबह 3 बजे यह आग लगी थी लेकिन 10 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इस आग के चलते पूरी फैक्ट्री जल कर राख हो चुकी है.आग कैसे लगी इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता. जबकि आग लगने से दस करोड रुपए के नुकसान का आकलन सामने आ रहा ह.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here