करनाल (एकता): करनाल जिले में आज यानि सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस यात्रा में शामिल हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करनाल में सांसद संजय भाटिया व मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि यात्रा में जमकर लोगों का हुजूम उमड़ा।

जानकारी के मुताबिक यहां से यात्रा गुजरी तो लोगों ने मुख्यमंत्री पर फूलों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पुंडरक गांव में लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
देशभक्ति के रंग में रंग जाना है
तिरंगे की आन-बान-शान को और बढ़ाना है
हर नागरिक को हर घर तिरंगा फहराना है!!#HarGharTiranga pic.twitter.com/jMJcLENEwU— Manohar Lal (@mlkhattar) August 14, 2023
बता दें कि वह करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को मुख्यमंत्री ने इंद्री हलके जैनपुर साधान गांव डबकौली कलां व दनियालपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान किया था। सोमवार सुबह उन्होंने जनसंवाद पुंडरक गांव में लोगों की समस्याएं सुनी।








