Home Haryana दिल्ली से करनाल-पानीपत तक ‘नमो भारत’ ट्रेन दौड़ेगी’

दिल्ली से करनाल-पानीपत तक ‘नमो भारत’ ट्रेन दौड़ेगी’

299
0

करनाल  | हरियाणा के कई शहर अब दिल्ली से और करीब होने जा रहे हैं। गुरुग्राम में मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली से पानीपत और करनाल तक ‘नमो भारत’ ट्रेन चलाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली की घंटों की दूरी मिनटों में तय होगी।

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। पहले चरण में ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से सोनीपत होते हुए पानीपत और फिर करनाल न्यू आईएसबीटी तक जाएगी। काम शुरू करने से पहले दिल्ली से करनाल तक जीटी रोड को चौड़ा किया जाएगा, जिसके लिए तीन टेंडर जारी हो चुके हैं। ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए नए रोड भी बनाए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, नरेला से करनाल तक कॉरिडोर का रूट जीटी रोड की पूर्व दिशा में तय किया गया है। दावा है कि चौड़ीकरण और नए मार्ग का निर्माण 18 महीनों में पूरा हो जाएगा।

72 मिनट में पानीपत से दिल्ली

अभी पानीपत से दिल्ली के सराय काले खां पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगते हैं, लेकिन नमो भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 72 मिनट में पूरा होगा। ट्रेन की औसत रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

पानीपत में चार स्टेशन बनेंगे

रूट प्लान के अनुसार, खादी आश्रम के पास देवी लाल पार्क तक ट्रैक अंडरग्राउंड होगा। पानीपत जिले में चार स्टेशन बनाए जाएंगे—

  • समालखा
  • सिवाह नया बस अड्डा के पास
  • रेलवे रोड रिलायंस शोरूम के पास अंडरग्राउंड स्टेशन (पानीपत साउथ)
  • सेक्टर-18 के सामने टोल पार करने के बाद चौथा स्टेशन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here