बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ के इंस्पेक्टर को उनके जन्मदिन पर दर्दनाक तोहफा मिला, दरअसल सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बहादुरगढ़ के राकेश राठी की दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह 2 दिन की छुट्टी लेकर बेटी से मिलने ऋषिकेश गए थे। इस दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया।जन्मदिन पर मिली मौत, BSF के इंस्पेक्टर राकेश राठी की हार्ट अटैक से गई जान
जानकारी के मुताबिक राकेश राठी की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। राकेश की अंतिम यात्रा में 25 बटालियन के जवान और सहायक कमांडेंट प्रकाश सिंह ने अपने जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बीएसएफ के इंस्पेक्टर राकेश राठी को पूरी रस्मों के साथ अंतिम विदाई दी गई। गौरतलब है कि 20 जनवरी 1994 को वह बीएसएफ की पद पर भर्ती हुए थे। इंस्पेक्टर राकेश की आकस्मिक मौत से उनके साथी भी बेहद गमगीन है।







