रोहतक (एकता): अमित शाह की हरियाणा के गोहाना में रैली से पहले नवीन जयहिंद पर पुलिस ने रेड मारी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार रात पुलिस ने रोहतक में सेक्टर छह स्थित बाग को घेरा। जहां पुलिस ने नवीन को नजरबंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसको हिरासत में ले लिया।
पुलिस के पहरे के चलते किसी को भी अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। बता दें कि नवीन जयहिंद ने अमित शाह की गोहाना रैली का विरोध करने का ऐलान किया था। हरियाणा के सरपंच ई-टेंडरिंग का पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। नवीन जयहिंद ने प्रदेश के सरपंचों को समर्थन दिया हुआ है।







