हरियाणा | हरियाणा के कुम्हार यानी प्रजापति समाज के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अगस्त को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पात्र परिवारों को ‘पात्रता प्रमाण पत्र’ सौंपेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर से कुम्हार समुदाय के लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे, जहां मंत्री, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
सरकार की यह पहल कुम्हारों को उनके पारंपरिक काम के लिए दी गई जमीन पर आधिकारिक अधिकार देने की दिशा में है। पहले जिन गांवों में कुम्हार समाज की संख्या अधिक थी, वहां पंचायती जमीन ‘आवापजावा’ के रूप में उन्हें बर्तन बनाने के लिए दी जाती थी। लेकिन इन जमीनों पर उनके पास कोई कानूनी कागजात नहीं थे। अब सरकार आधिकारिक दस्तावेज देकर उन्हें जमीन का हक सौंप रही है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपना काम जारी रख सकें और मिट्टी के बर्तनों की कला को आगे बढ़ा सकें।
जिला स्तर पर प्रमाण पत्र देने वाले प्रमुख नेता:
- करनाल – हरविंदर कल्याण (विधानसभा अध्यक्ष)
- जींद – कृष्ण लाल मिड्ढा (उपाध्यक्ष)
- अंबाला – अनिल विज (ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री)
- कैथल – कृष्ण लाल पंवार
- गुरुग्राम – राव नरबीर सिंह
- पानीपत – महीपाल ढांडा
- फरीदाबाद – विपुल गोयल
- रोहतक – डॉ. अरविंद शर्मा
- यमुनानगर – श्याम सिंह राणा
- हिसार – रणबीर सिंह गंगवा
- फतेहाबाद – कृष्ण कुमार बेदी
- भिवानी – श्रुति चौधरी
- महेन्द्रगढ़ – कुमारी आरती सिंह राव
- झज्जर – राजेश नागर
- पलवल – गौरव गौतम
- चरखी दादरी – धर्मबीर सिंह
- नूंह – किरण चौधरी
- पंचकूला – रेखा शर्मा
- रेवाड़ी – कार्तिकेय शर्मा
- सिरसा – सुभाष बराला
- सोनीपत – नवीन जिंदल







