Home Haryana हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: 7 जिलों में बारिश और आंधी...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: 7 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

212
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 16 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

मंगलवार, 13 मई को जिन जिलों में बारिश की संभावना है, वे हैं – सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और हिसार। इन इलाकों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

अन्य जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

राज्य के बाकी 15 जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 14 मई को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

तापमान में आई गिरावट, पलवल सबसे गर्म

तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि, पलवल सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वहीं, पंचकूला में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम राहत देने वाला रहेगा, खासकर उन इलाकों में जहां बारिश होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here