Home Accident बाइक सवार युवकों ने 30 वर्षीय युवक पर चलाई गोलियां, CCTV में...

बाइक सवार युवकों ने 30 वर्षीय युवक पर चलाई गोलियां, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

197
0

चरखी दादरी (अकुंर कपूर): हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कासनी में बाइक सवार 3 युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके पर फरार हो गए। हालांकि फरार होने से पहले आरोपियों को मृतक युवक के चाचा ने रोकने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी बाइक छोड़कर भागने में कामयाब रहे।

इस घटना की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवक गोली मारकर भाग रहे है। चरखी दादरी पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है जो लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here