Home Entertainment हरियाणा के मनीष सैनी को तीसरा नेशनल अवॉर्ड, शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ ने...

हरियाणा के मनीष सैनी को तीसरा नेशनल अवॉर्ड, शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ ने दिलाया देशभर में सम्मान

559
0

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के अटेली कस्बे से ताल्लुक रखने वाले चर्चित फिल्म निर्माता मनीष सैनी ने एक बार फिर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उनकी शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध – द स्कैवेंजर’ को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह मनीष सैनी का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है, जो उनकी रचनात्मकता, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।

सीएम सैनी ने दी बधाई, कहा– हरियाणा के लाल ने रच दिया इतिहास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मनीष सैनी को बधाई दी और लिखा: “हरियाणा के लाल ने रच दिया इतिहास! यह सम्मान न केवल मनीष सैनी की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है।” सीएम ने यह भी कहा कि मनीष की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और वे भविष्य में भी अपनी कला के माध्यम से हरियाणा का नाम रोशन करते रहेंगे।

भाजपा हरियाणा परिवार ने भी सराहा

भाजपा हरियाणा परिवार ने भी मनीष सैनी को बधाई दी और लिखा: “हरियाणा का गर्व, अटेली की शान! मनीष सैनी जी का तीसरा नेशनल अवॉर्ड राज्य की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है। उनकी सफलता युवाओं के लिए मिसाल है।”

पहले भी मिली हैं राष्ट्रीय-level पर पहचान

  • 2017 में उनकी पहली गुजराती फिल्म “ढह” को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ गुजराती फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था।
  • 69वें नेशनल अवॉर्ड्स में उनकी फिल्म “गांधी एंड कंपनी” को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का सम्मान मिला।

प्रेरणा बने मनीष

महेंद्रगढ़ जिले के छोटे से कस्बे अटेली से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में पहचान बनाना मनीष सैनी की कड़ी मेहनत और संकल्प का परिणाम है। उनकी लगातार मिलती सफलता ना केवल हरियाणा, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here