Home Haryana धुंध और धुएं का मिश्रण सांस के रोगियों के लिए घा+तक ,...

धुंध और धुएं का मिश्रण सांस के रोगियों के लिए घा+तक , करनाल नागरिक अस्पताल में बढ़ रहा इन मरीजों कि संख्या

172
0
करनाल : लक्ष्य वर्मा ( TSN)- मौसम के तल्ख मिजाज लोगो की सेहत पर भारी पड़ रहे है । प्रचंड ठंड के कारण लोगो को जाड़े ने जकड़ लिया है । तापमान में कमी और कोहरे ने एक और जहा सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है वही मौसम के ये तेवर सेहत पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे है ।
नागरिक अस्पताल के डॉक्टर दीपक गोयल का ये कहना
जिले के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर दीपक गोयल के अनुसार धुंध और धुएं के मिश्रण की वजह से फॉग स्मॉग बन चुकी है । ऐसे में सांस लेने पर स्मॉग फेफड़ो को संक्रमित कर रहा है । अस्पताल में अपर रेस्प्रेटरी इन्फेक्शन के मरीजों के साथ लोवर रेस्प्रेटरी इन्फेक्शन के एक दर्जन से अधिक मरीज पहुंच रहे है । उन्होंने बताया कि लोवर रेस्प्रेटरी इन्फेक्शन बहुत घातक है  क्योंकि इससे सांस लेने की प्रणाली प्रभावित होती है और मरीज को एडमिट होना पड़ता है । डॉक्टर दीपक ने बताया कि मौसम में बरकरार ठंड में सांस और हृदय रोगियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने बताया कि बीते एक माह में करनाल जिले में हार्ट अटैक से मरने वाले लोगो की संख्या अचानक बढ़ी है । पोस्ट+मार्टम हाउस में बीते एक महीने में छह से अधिक ऐसे केस पहुंचे जिनमे मौ+त की वजह हार्ट अटैक पाई गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here