Home Haryana हरियाणा ग्रामीण बैंक में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट…आ *ग में...

हरियाणा ग्रामीण बैंक में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट…आ *ग में लाखों का सामान व जरूरी कागजात जलकर राख

144
0
पलवल : चन्द्रिका (TSN)-हसनपुर चौक के निकट स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण आ*ग लग गई।आसपास के लोगों ने जब बैंक  से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने आग की सूचना बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही बैंक के प्रबंधक राकेश व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बैंक अधिकारियों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आसपास लोगों के सहायता से आग पर काबू पाया। जब तक आ*ग पर काबू पाया गया तब तक आ*ग में लाखों रुपए का सामान व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए थे।
बता दें कि शुक्रवार को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण आ*ग लग गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही बैंक में धुआं व आ*ग की लपटें देखी वैसे ही उन्होंने बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस को बैंक में आ*ग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब तक बैंक के अधिकारियों ने बैंक को खोला तब तक आ*ग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आ*ग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे में आ*ग पर काबू पाया गया। बैंक प्रबंधक राकेश ने बताया कि बैंक में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण आ*ग लगी थी। उन्होंने बताया कि आ*ग में बैंक में लगा फर्नीचर, कुछ कागजात, ऐसे  अन्य सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि इस आ*ग में लगभग 6 लाख रुपए का सामान आ*ग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा आ*ग में बैंक में रखी नगदी को कोई नुकसान नही हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here