Home Ambala अंबाला भाजपा की नई जिला टीम घोषित, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अंबाला भाजपा की नई जिला टीम घोषित, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

138
0

9 July, Ambala-भाजपा हाईकमान के निर्देशों के बाद अंबाला जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से आज भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस नई नियुक्ति सूची में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं हैं।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि जिले में छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दो महामंत्री, छह मंत्री (जिनमें तीन महिलाएं), एक कोषाध्यक्ष, आईटी प्रमुख, मीडिया प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, जिला प्रवक्ता, कार्यालय सचिव और ‘मन की बात’ प्रमुख की भी नियुक्ति की गई है।

राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संगठन भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी सोच के तहत महिलाओं को अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही विभिन्न मोर्चों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

वहीं, कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राणा ने तंज कसते हुए कहा कि जहां भाजपा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठित और सशक्त है, वहीं कांग्रेस पार्टी अभी भी अंदरूनी संघर्षों और अस्थिरता से जूझ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here