हरियाणा | उत्तर भारत के राज्यों की बात हो और हरियाणा का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। खेती, खेल और संस्कृति के लिए मशहूर यह राज्य अनगिनत खासियतों से भरपूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का एक गांव ऐसा भी है जिसे लोग ‘मिनी इटली’ के नाम से जानते हैं? आइए जानते हैं इस गांव की कहानी और क्यों यह गांव आज एक मॉडल गांव के रूप में पहचाना जाता है।
धरेड़ू: हरियाणा का ‘मिनी इटली’
हरियाणा के कैथल जिले में स्थित धरेड़ू गांव को उसकी विशिष्ट पहचान के लिए ‘मिनी इटली’ कहा जाता है। यह नाम ऐसे ही नहीं पड़ा। साल 2000 के आसपास गांव के कई युवा रोजगार की तलाश में इटली गए और आज वहां से इतनी मजबूत कड़ी बन चुकी है कि गांव का हर घर किसी न किसी रूप में इटली से जुड़ा हुआ है।
कैसे पड़ा ‘मिनी इटली’ नाम?
इटली में रह रहे धरेड़ू गांव के प्रवासियों ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर किया, बल्कि गांव के विकास में भी योगदान दिया। गांव में जब-जब ये प्रवासी लौटे, वे अपने साथ वहां की संस्कृति, रहन-सहन और सोच भी लेकर आए। यही वजह है कि धरेड़ू में आपको इटालवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।
धरेड़ू एक मॉडल गांव क्यों बना?
धरेड़ू अब केवल प्रवासी जनसंख्या के लिए नहीं, बल्कि स्वच्छता और समग्र विकास के लिए भी जाना जाता है। गांव की साफ-सुथरी सड़कें, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर इसे दूसरे गांवों से अलग बनाते हैं। यही वजह है कि धरेड़ू को अब आसपास के गांवों के लिए प्रेरणास्त्रोत माना जा रहा है।
धरेड़ू गांव की प्रमुख विशेषताएं
- हर घर से कोई न कोई इटली में
- गांव में इटालवी संस्कृति की झलक
- साफ-सफाई और स्वच्छता में अव्वल
- इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार सुधार
- आसपास के गांवों के लिए आदर्श बना
हरियाणा की प्रशासनिक संरचना पर एक नजर
वर्तमान में हरियाणा में 22 जिले हैं, जिन्हें 6 मंडलों में बांटा गया है। राज्य में कुल 73 उपमंडल, 93 तहसील, 10 नगर निगम, 46 नगर पालिकाएं और 21 नगर परिषदें कार्यरत हैं।







