Home Faridabad छात्र-छात्राओं को सरकार की बड़ी सौगात… अब 150 किलोमीटर तक का...

छात्र-छात्राओं को सरकार की बड़ी सौगात… अब 150 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे मुफ्त

149
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में  पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हरियाणा सरकार ने बड़ी सौगात दी है. जिसके चलते अब यह छात्र-छात्राएं अपनी स्कूल कॉलेज तक जाने के लिए 150 किलोमीटर का मुफ्त सफर कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ छात्राओं को 60 किलोमीटर का सफर करने की छूट थी लेकिन अब छात्राओं के साथ छात्र भी 60 किलोमीटर की बजाय 150 किलोमीटर तक का मुफ्त सफर करते हुए अपने दूर दराज के स्कूल कॉलेज जा सकेंगे।
जिला फरीदाबाद के रोडवेज जीएम लेखराज ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा भेजे गए आदेश प्राप्त हो चुके हैं.जिसके चलते अब सिर्फ छात्राएं ही नहीं बल्कि छात्रों को भी 60 किलोमीटर की बजाय 150 किलोमीटर की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं दूसरे जिलों में पढ़ने के लिए जाते हैं उन्हें इस मुफ्त सुविधा का बहुत लाभ होगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले में पहले से ही 5000 स्टूडेंट पास जारी किए हुए हैं । वही सरकार द्वारा स्टूडेंट को 150 किलोमीटर की मुफ्त छूट मिलने पर पिंकी नाम की छात्रा ने बताया कि यह सरकार की बहुत अच्छी पहल है. जिससे सभी छात्र-छात्राओं को 150 किलोमीटर तक दूर दराज के स्कूल कॉलेज में जाने के लिए मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here