यमुनानगर 10 दिसंबर – शादी को खास और आजीवन याद रखने के लिए लोग कुछ ऐसा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। यमुनानगर के भम्भोली गांव में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा।
यमुनानगर के भम्भोली गांव में जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरने लगा तो लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए उमड़ पड़े। शाम के वक्त दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर में चला भी गया। लेकिन अभी भी उस गांव और हेलीकॉप्टर की बातें हो रही है। दूल्हे का नाम शिव शक्ति राणा है जो कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव सुडपुर का रहने वाला है। वह इटली में बतौर इंजीनियर काम करता है और कई सालों से इटली में ही रह रहा है। उसकी शादी भम्भोली में पुलिस जवान की बेटी से हुई. बेटी भी फैशन डिजाइनर है।







