Home Haryana फरीदाबाद: फायर ब्रिगेड सर्विसिंग कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां जलकर...

फरीदाबाद: फायर ब्रिगेड सर्विसिंग कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां जलकर खाक

225
0

फरीदाबाद  | फरीदाबाद के बुढ़ाना गांव, सेक्टर-86 के पास स्थित फायर ब्रिगेड गाड़ियों की सर्विसिंग कंपनी फायर वन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 11 बजे कंपनी परिसर से तेज धुआं और ऊंची आग की लपटें उठती देखी गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

फायर वन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में फायर ब्रिगेड गाड़ियों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है, जिसमें पेंटिंग, टायर बदलना और इंजन ऑयल चेंज जैसी सेवाएं शामिल हैं। आग लगने के बाद कंपनी परिसर में खड़ी दो दमकल गाड़ियां, टायर और पेंटिंग सामग्री ने आग पकड़ ली, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं। दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग में दो दमकल गाड़ियां हुईं खाक

जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आकर फरीदाबाद फायर ब्रिगेड की दो सर्विसिंग के लिए लाई गई गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी विवेक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here