Home Haryana गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद

गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद

136
0

हरियाणा  | हरियाणा के गुरुग्राम शहर में मेट्रो की राह अब साफ होती दिख रही है। शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है। इस चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक 15.23 किलोमीटर लंबा रूट तैयार किया जाएगा, जिसमें 14 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

ठेका मिला संयुक्त कंपनी को

इस प्रोजेक्ट का ठेका दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL-RBL) के संयुक्त उपक्रम को मिल गया है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि कंपनी से अगले 10 दिनों में अनुबंध पर बातचीत होगी और फिर उन्हें निर्माण कार्य सौंपा जाएगा। उम्मीद है कि अगस्त के अंत तक काम की शुरुआत हो जाएगी।

प्रोजेक्ट में ये निर्माण भी होंगे शामिल

पहले चरण में सिर्फ मेट्रो स्टेशन ही नहीं, बल्कि द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 1.85 किलोमीटर लंबा स्पर, भक्तावर चौक पर एक अंडरपास और सेक्टर 33 स्थित डिपो तक एक रैंप भी बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट की तय समय-सीमा 30 महीने यानी ढाई साल रखी गई है।

चार साल में पूरी होगी मेट्रो लाइन

GMRL के अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रोजेक्ट को अगले चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी दूसरे चरण के टेंडर फाइनल करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है ताकि निर्माण में कोई देरी न हो।

किन इलाकों को जोड़ेगा मेट्रो रूट?

इस मेट्रो रूट के तहत जिन स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, उनमें मिलेनियम सिटी सेंटर (जो दिल्ली मेट्रो से इंटरचेंज के ज़रिए जुड़ा होगा), सेक्टर 45, साइबर पार्क (सेक्टर 46), सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 33, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज 6, सेक्टर 10, सेक्टर 37, बसई, सेक्टर 9 और सेक्टर 101 शामिल हैं।

यह मेट्रो लाइन गुरुग्राम के ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम करेगी और लोगों को तेज़, सुलभ और पर्यावरण-अनुकूल यातायात का विकल्प उपलब्ध कराएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here