Home Haryana इनेलो-कांग्रेस पर सुभाष बराला का निशाना, बोले- जिनके राज में गुंडागर्दी पनपी,...

इनेलो-कांग्रेस पर सुभाष बराला का निशाना, बोले- जिनके राज में गुंडागर्दी पनपी, अब वही कानून-व्यवस्था की बातें कर रहे हैं

79
0

टोहाना | भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनेलो और कांग्रेस अब जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग सच जानते हैं। उन्होंने इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें चौटाला ने “एक दिन का मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करने” की बात कही थी।

बराला ने तंज कसते हुए कहा, “जब इनेलो की सरकार थी और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे, तब पूरे प्रदेश में गुंडों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। अब वही लोग जब अपराध मिटाने की बात करते हैं, तो जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।”

कांग्रेस को भी लिया निशाने पर

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर भी बराला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के शासन में बिजली संकट आम था, गांवों में घंटों अंधेरा रहता था। वहीं आज भाजपा सरकार की जगमग योजना के जरिए राज्य के हर गांव में 24 घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में कांग्रेस की आलोचना का कोई आधार नहीं बचता।”

भाजपा संगठनात्मक चुनावों को लेकर बयान

बराला ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्षों के चुनाव पूरे हो चुके हैं और अब प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पर केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय लिया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here