Home Haryana हरियाणा के किसानों को आज मिल सकती है राहत, पीएम किसान योजना...

हरियाणा के किसानों को आज मिल सकती है राहत, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी होने की संभावना

147
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार की बहुप्रचलित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त शुक्रवार को जारी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यह राशि देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 24 फरवरी 2025 को पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में 19वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत 22,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे 9.80 करोड़ किसानों को ट्रांसफर की गई थी। इसमें हरियाणा के भी लाखों किसान लाभार्थी थे।

अब तक 3.68 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं

18वीं और 19वीं किस्तों के बीच लगभग 20 हजार नए किसानों को योजना में जोड़ा गया था। अब तक इस योजना के तहत कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं। 20वीं किस्त में किसी भी पात्र किसान के छूटने से बचाने के लिए मई 2025 में ई-केवाईसी (KYC) अभियान चलाया गया था, जो 31 मई तक चला।

क्या आज ही आएगी 20वीं किस्त?

आज पीएम मोदी बिहार के सिवान में कई विकास योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। उसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 21 जून को विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ऐसे चेक करें कि पैसा आएगा या नहीं

हरियाणा के किसान यह जान सकते हैं कि उन्हें इस बार योजना की किस्त मिलेगी या नहीं। इसके लिए उन्हें पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची देखनी होगी।

जाने पूरा तरीका:

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें
  • राज्य – हरियाणा, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें
  • खुली सूची में अपना नाम देखें

योजना का लाभ

इस योजना के तहत सरकार हर साल तीन किश्तों में ₹6,000 (प्रत्येक किश्त ₹2,000) किसानों के खातों में ट्रांसफर करती है। यह राशि किसानों को सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से मिलती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here