करनाल (अंकुर कपूर): कई दिनों से जिला परिषद चुनाव में जीते प्रत्याशी चैयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव का इंजतार आखिरकार खत्म हुआ। करनाल जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए सोमवार को चुनाव हुए। पंचायत भवन में हुए चुनाव में जहां सर्वसम्मति से बीजेपी समर्थित वार्ड नंबर 14 से प्रवेश कुमारी चेयरमैन बनी। वहीं वार्ड नंबर 16 से रीना खरकाली वाइस चेयरमैन चुनी गई, जिसके बाद बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर चुने हुए चैयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई दी। जिला परिषद चुनाव के बाद जहां करनाल के असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी कांग्रेस पार्टी का चेयरमैन बनाने के दावे कर रहे थे, वो दावे भी आज खोखले नजर आए। कांग्रेस विधायक गोगी ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर जिला परिषद चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का चेयरमैन बनने का दावा किया था। बीजेपी समर्थित चैयरमेन प्रवेश कुमारी ने कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सभी जिला परिषद का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। सभी वार्ड के लोगो के लिए अधिक से अधिक विकास के काम कराए जाएंगे।
महिलाओं के विकास के लिए खास तौर पर कार्य किए जाएंगे। पार्टी की जो नीतियां है उसका ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके उसके लिए काम किया जाएगा। करनाल के घरौंडा से बीजेपी विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि यरमेन और वाइस चैयरमेन दोनों चुने गए हैं। महिला शक्ति को काफी बल मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य सभी वार्ड में करवाए जाएंगे।







