Home Accident चरखी दादरी: हाईवे पर तीन ट्रकों की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत,...

चरखी दादरी: हाईवे पर तीन ट्रकों की जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

280
0

चरखी दादरी | नेशनल हाईवे-152डी पर गांव झिंझर के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर हो गई, जिसके कुछ ही क्षणों बाद एक और ट्रक आकर भिड़ गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बौंद कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक ट्रक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासियों के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारी एसआई हरेंद्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here