यमुनानगर (एकता): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लेकर चली साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई। जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में हरियाणा के लोगों का उत्साह चरम पर रहा। बता दें कि 25 दिन हरियाणा का चक्कर लगाने के बाद आज करनाल में ही यात्रा का समापन होगा।
नशा किसी भी राज्य की तरक़्क़ी का बाधक है लेकिन हम हरियाणवियों को संकल्प लेना होगा कि अपने हरियाणा की तरक़्क़ी के लिए नशे को जड़ से ख़त्म कर के रहेंगे।
आज यमुनानगर में नशा_मुक्त_हरियाणा का संकल्प लेकर पहुँची साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर उसके आख़िरी पड़ाव करनाल के लिए… pic.twitter.com/9h0HawKr5j
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 25, 2023
मीडिया सूत्रों के अनुसार नशे के खिलाफ हमें युवाओं को जागरूक करना होगा। 25 दिन तक करीब 1 लाख 15 हजार युवाओं ने भागीदारी सुनिश्चित की। बहुत से नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को हमने नेस्तनाबूद किया। पड़ोसी राज्य के युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ा। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प दिलाया।







