Home Crime जींद: नरवाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से...

जींद: नरवाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तीन आरोपी घायल, गिरफ्तार

325
0

जींद | नरवाना में शनिवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की टीम और तीन बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले एक किराना दुकानदार को गोली मारकर कैश से भरा बैग लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी सिलसिले में जब CIA टीम को नरवाना-सिरसा ब्रांच नहर के पास आरोपियों की लोकेशन मिली, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें CIA इंचार्ज सुखदेव सिंह बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

घायल बदमाशों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित, अंकुश और लक्ष्य के रूप में हुई है, जो तीनों नरवाना के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

क्या है मामला

यह मामला शुक्रवार शाम का है, जब धौला कुआं क्षेत्र में स्थित सौरभ गर्ग की करीब 100 साल पुरानी किराना दुकान पर तीन बदमाशों ने गोली मारकर कैश से भरा बैग लूट लिया था। वारदात के बाद एसपी कुलदीप सिंह ने अपराधियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की और मुठभेड़ के बाद उन्हें दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here