Home Haryana एशियाई चैंपियनशिप में देशभर से आए पहलवानों ने आजमाई किस्मत भाग्य, इन...

एशियाई चैंपियनशिप में देशभर से आए पहलवानों ने आजमाई किस्मत भाग्य, इन खिलाड़ियों को मिला जॉर्डन का टिकट

156
0

सोनीपत (एकता): अंडर-15 व अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चयन के लिए देशभर से आए पहलवानों ने जमकर पसीना बहाया। बता दें कि इन पहलवानों में से कई हरियाणा के भी खिलाड़ी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार चयन के लिए दूसरे दिन 497 पहलवानों ने ट्रायल दिया। इनमें से चुने गए 13 पहलवानों को जॉर्डन का टिकट मिला। बता दें कि जॉर्डन का टिकट कटाने वाले 13 पहलवानों में से 7 हरियाणा के हैं।

जानकारी के मुताबिक एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 12 से 18 जुलाई तक होगीष जिसके चलते सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में ट्रायल लिए गए। वहीं पहलवानों में शानदार उत्साह देखा गया। इस ट्रायल में पीटी उषा भी पहुंची। जहां उन्होंने चयन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए साई सेंटर में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा भी लिया। साथ ही पहलवानों को कई चीजें बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here