करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा गन्ने के रेट की बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुगर मिल के बाहर 2 घंटे का संकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। करनाल शुगर मिल के बाहर भी बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि उन्हें साढ़े ₹400 प्रति क्विंटल गन्ने का रेट चाहिए जिसकी मांग को लेकर आज 2 घंटे का संकेत करना भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा दिया गया है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान अजय राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से आज तक गन्ने की रेट की बढ़ोतरी नहीं की गई। सरकार चाहे किसी की भी रही हो, लेकिन हमेशा से देशभर में हरियाणा में गन्ने का रेट सबसे ऊंचा रहा है। पंजाब में गन्ने का रेट ₹382 क्विंटल मिल रहा है मिल रहा है, लेकिन हरियाणा का किसान सरकार की तरफ मुंह उठाकर इंतजार कर रहा है कि सरकार हरियाणा में गन्ने के रेट मे कब इजाफा करेगी। पिछले 1 महीने से किसान इंतजार कर रहा है।
सरकार कब जाओगे और कब उन्हें पंजाब से ज्यादा गन्ने का रेट दे। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे पिता शायद उसे एहसास हो कि उनके बच्चे भूखे उन्हें कब रोटी देनी है, जिसको लेकर आज करनाल शुगर मिल कर बाहर 2 घंटे का संकेतिक धरना दिया गया है। मुख्यमंत्री के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा अगर जल्द ही सरकार ने मांगे नहीं मानी तो फिर आंदोलन किया जाएगा।







