Home Haryana भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में लगाए स्टॉलों का महिला एवं...

भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में लगाए स्टॉलों का महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

138
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के गाव सिणदं में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम
आयोजित किया गया । इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढाड़ा गाव सिणदं में  विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण करके फीडबैक ली और सभी को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।
 राज्यमंत्री कमलेश ढाड़ा ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सजगता के साथ कार्य कर रही है । इतना ही नहीं केंद्र व राज्य सरकार ने हमेशा किसान, महिला, युवा व गरीब वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी और  लाभ देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिसका लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here