Home Haryana दिल्ली में मनोहर लाल और अनिल विज की मुलाकात से हरियाणा की...

दिल्ली में मनोहर लाल और अनिल विज की मुलाकात से हरियाणा की राजनीति में हलचल

172
0

चंडीगढ़ | केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की दिल्ली में हुई मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दोनों नेताओं की चार दशक पुरानी मित्रता और मिलती-जुलती कार्यशैली इस मुलाकात को खास महत्व देती है। शनिवार को हुई इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में कई संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित उत्तरी भारत के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच तालमेल देखने को मिला था। सम्मेलन में अनिल विज की ओर से हर गांव में सोलर पावर हाउस स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी समर्थन दिया था।

अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से अंबाला से चंडीगढ़ के बीच मेट्रो रेल लाइन शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ न केवल केंद्र शासित प्रदेश है बल्कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है, जहां से हजारों लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। विज ने कहा कि मौजूदा सड़क मार्ग पर अत्यधिक भीड़ होती है, इसलिए मेट्रो सेवा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।

इस विषय पर केंद्रीय मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। विज ने कहा कि वे प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए यह मांग लगातार उठा रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि उनकी बात अनसुनी नहीं की जाएगी।

बिजली आपूर्ति को लेकर विज की प्राथमिकता

विज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में यमुनानगर में एक नई थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया गया है, जबकि हिसार और पानीपत में भी नई यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। इसके साथ-साथ न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा कि बिजली मांग के अनुपात में ट्रांसफार्मरों की कमी से आपूर्ति प्रभावित होती है, जिसे सुधारने के लिए वे ऊर्जा मंत्री बनने के बाद से ही सभी ट्रांसफार्मरों के सुदृढ़ीकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here