Home Ambala हरियाणा में पावर कट पर कड़ा रुख, मंत्री अनिल विज ने मांगी...

हरियाणा में पावर कट पर कड़ा रुख, मंत्री अनिल विज ने मांगी रोजाना रिपोर्ट, लापरवाही पर एक्शन तय

210
0

अंबाला | हरियाणा में बढ़ते बिजली कटों को लेकर राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अब सख्त नजर आ रहे हैं। विज ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में होने वाले सभी पावर कट की रोजाना रिपोर्ट उन्हें सौंपनी होगी।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में हर कटौती की समयावधि और सटीक कारण का उल्लेख अनिवार्य होगा। यदि रिपोर्ट नहीं दी जाती है या कारण संतोषजनक नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

अनिल विज ने अधिकारियों को अपने सख्त अंदाज में चेताते हुए कहा, “अनिल विज किसी को नहीं बख्शते।” बीते दिन विज ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली विभाग के जेई संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया था। यह कार्रवाई अंबाला कैंट के चंदपुरा गांव में खराब ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने की शिकायत के बाद की गई। मंत्री विज ने दोहराया कि जनहित से जुड़े मामलों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here