Home Ambala सब्जियों की आड में अफीम की खेती कर रहा था युवक… पुलिस...

सब्जियों की आड में अफीम की खेती कर रहा था युवक… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

70
0
अम्बाला, 8 मार्च –अंबाला के बराड़ा इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को पकड़ा है.युवक सब्जियों की आड में अफीम की खेती कर रहा था,जिसको पुलिस ने नष्ट कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बराड़ा शहर के बीचों बीच पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पकड़ी है.दरअसल पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेती को नष्ट किया और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गुरदेव मोहल्ला निवासी निवासी पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार ने अपने घर के पास सतवंत कौर के प्लॉट में सब्जियां लगा रखी हैं। लेकिन इन सब्जियों के बीच में उसने अफीम के पौधे भी लगा रखे थे। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली कि यहां अफीम की खेती जा रही है। जब पुलिस गुरदेव मोहल्ला में पहुंची तो एक युवक उक्त प्लाट के अंदर जा रहा था। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की जो उसने अपनी पहचान पंकज कुमार के रूप में बताई। जब पुलिस उसके साथ प्लॉट में पहुंची तो देखा वहां सब्जियों के साथ काफी संख्या में अफीम के पौधे भी लगाए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में पंकज से पूछताछ की तो पहले तो वो आनाकानी करने लगा। फिलहाल पुलिस ने अफीम के पौधों को नष्ट कर अपनी गिरफ्त में रख लिया है और आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्लॉट से अफीम के 56 पौधे अपने कब्जे में लिए हैं जिनका वजन 2 किलो 418 ग्राम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here