Home Haryana पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करेगी सरपंच...

पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करेगी सरपंच एसोसिएशन हरियाणा

178
0
जींद,  29 अगस्त : हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता व जिला जींद प्रधान सुधीर बुवाना ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ग्राम पंचायतें पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का विरोध करेंगी ।
सुधीर बुवाना का कहना है कि देवेंद्र बबली पंचायत के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वह किसी गफलत में ना रहे।देवेंद्र बबली विधानसभा चुनाव किसी भी क्षेत्र से लड़ें चाहे वह टोहाना से हो ,चाहे हरियाणा के किसी भी विधानसभा से हो तो उनका ग्राम पंचायतें विरोध करेंगी ।भारतीय जनता पार्टी जुमलों की सरकार है। चाहे देवेंद्र बबली कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडे तो भी देवेंद्र बबली का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here